जामपानी में श्री रुद्र महायज्ञ, रासलीला व प्रवचन का आज पांचवा दिन।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240314-wa00486085760076443621094-780x405.jpg)
लिलासी – सोनभद्र / आशीष गुप्ता / रविकांत गुप्ता / सोन प्रभात
- यज्ञ में परिक्रमा हेतु श्रद्धालुओं की आपार भीड़।
- रासलीला व प्रवचन सुनने देखने हेतु उमड़े श्रद्धालु।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240315-wa00128827583238177256880.jpg)
म्योरपुर विकासखंड अंतर्गत जामपानी गांव में 12मार्च से 20 मार्च तक श्री रुद्र महायज्ञ, रासलीला व प्रवचन चल रहा है। कलश यात्रा के साथ आरंभ हुए इस रुद्र महायज्ञ में हजारों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। वृंदावन से आए रासलीला मंडली द्वारा सुबह और रात्रि में भगवान श्री कृष्ण के लीलाओ को दिखाया जा रहा है। वही सुबह से यज्ञ मंडप परिक्रमा हेतु दूर दूर से गांवों के श्रद्धालु शामिल हो रहे है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240316-wa00114141886918398034989-1024x768.jpg)
कलश यात्रा के दिन म्योरपुर विकासखंड ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड और म्योरपुर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अवनी कुनार उर्फ रवि गुरुजी की उपस्थिति रही। कथावाचक व्यास श्री अनादि महाराज जी के मुखार बिंद से कथा श्रवण कर श्रद्धालु खुद को कृतार्थ कर रहे हैं। यज्ञ में पंडित श्री पवन निरंजन शास्त्री अपने मंडली के साथ जन कल्याण हेतु ईश्वर से कामना कर रहे हैं।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240315-wa00136802060553678468052-1024x576.jpg)
यज्ञ समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस बड़े महायज्ञ में अपनी अपनी भूमिकाओं का निर्वहन कर रहे हैं। यज्ञ समिति निर्देशक जयंत प्रसाद ने बताया कि श्री रुद्र महायज्ञ में प्रतिदिन भंडारा का आयोजन है, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन भंडारा से प्रसाद ग्रहण कर रहे है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240314-wa00486085760076443621094-1024x461.jpg)
वहीं यज्ञ समिति की बात करे तो अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल मस्ताना, प्रबंधक रामसहाई रौनियार, सह प्रबंधक राजेंद्र यादव बी डी सी, लेखानिरीक्षक हरिनारायण, कोषाध्यक्ष शिवसरण समेत गांव के तमाम कार्यकर्ता समिति में शामिल हैं। उक्त सभी जानकारी यज्ञ समिति कार्यकर्ता चंदन कुमार शिवशारदा ने दी।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240315-wa00143712843781769758948-1024x576.jpg)