gtag('config', 'UA-178504858-1'); Sonbhadara जिलाधिकारी का अयोध्या तबादला, बद्रीनाथ होंगे नए डी एम। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

Sonbhadara जिलाधिकारी का अयोध्या तबादला, बद्रीनाथ होंगे नए डी एम।

सोनभद्र / सोन प्रभात

Sonbhadra News: शासन ने पूर्वांचल के 11 जिलाधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में सोनभद्र के डीएम चंद्र विजय सिंह का तबादला अयोध्या कर दिया गया है। शासन ने बीते शनिवार की देर रात जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह का तबादला कर दिया उन्हें अयोध्या का डीएम बनाया गया है। उनकी जगह बद्रीनाथ सिंह को सोनभद्र का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बद्रीनाथ सिंह वर्ष 2014 बैच के आईएएस हैं।

वर्तमान में वह राज्यपाल के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से संतकबीरनगर के निवासी हैं और रविवार की रात तक जिले में पहुंचेंगे। सोमवार को जिले में चार्ज लेंगे।

चन्द्र विजय सिंह अप्रैल 2022 में सोनभद्र के डीएम बनाए गए थे। योगी सरकार के शपथ ग्रहण के तत्काल बाद मुख्यमंत्री ने डीएम टीके शिबू को भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित कर दिया था। उनके बाद चंद्र विजय सिंह को यहां तैनाती मिली थी।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close