gtag('config', 'UA-178504858-1'); अरविंद हत्याकांड का खुलासा आसनाई के चक्कर में गई जान दो अभियुक्त तक गिरफ्तार। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

अरविंद हत्याकांड का खुलासा आसनाई के चक्कर में गई जान दो अभियुक्त तक गिरफ्तार।

सोनभद्र / संवाददाता–संजय सिंह / सोन प्रभात


चुर्क सोनभद्र  चर्चित सिल्थरी हत्याकांड मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। यह मामला शुरू से ही
समुदाय विशेष को लेकर काफी चर्चा में था लेकिन हत्या के
बाद जैसे जैसे पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो तस्वीर भी साफ
होने लगी। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्याकांड
आशनाई के चक्कर में हुई है।


पुलिस ने जब गिरफ्तार अभियुक्तगणों से पूछताछ की तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक अरविन्द चौहान का अभियुक्ता उषा देवी के साथ अवैध सम्बन्ध था अभियुक्ता उषा देवी द्वारा पिछले कुछ समय से मृतक अरविन्द का विरोध करने के बावजूद घर पहुंच जाता था। 17 जुलाई को
अरविंद एक बार फिर अभियुक्ता उषा देवी के घर पहुंच गया
उस दिन घर पर उसके ससुर मुन्नु भी था। फिर दोनों ने
मिलकर नायलान की रस्सी से गला घोट कर मृतक अरविन्द
चौहान की हत्या कर दी और शव को सुनियोजित तरीके से
नहर में फेक दिया गया उक्त घटना के शीघ्र अनावरण व संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉक्टर यशवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश देते हुए एसओजी वह थाना राबर्ट्सगंज पुलिस की टीम गठित की गई आज रविवार को प्रात हा 7:45 बजे एसओजी टीम व थाना राबर्ट्सगंज  पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा साक्ष्य संकलन व सूचना का असंजाल तैयार कर प्रकाश में आए अभियुक्त गण उषा पत्नी सूरज उर्फ बग्गड़ उम्र करीब 30 वर्ष तथा मुन्नू पुत्र स्वर्गीय ददई निवासीगण सिल्थरी थाना राबर्ट्सगंज उम्र 54 वर्ष को गिरफ्तार किया अभियुक्त के निशानदेही पर आलाकत्ल नायलान की रस्सी बरामद किया अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राबर्टसगंज सत्येंद्र कुमार राय थाना राबर्टगंज हेड कांस्टेबल रंजीत शर्मा कांस्टेबल सरोज आशीष कुमार थाना राबर्टगंज जनपद सोनभद्र शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close