निगमायुक्त ने ली फील्ड की जानकारी,दिए आवश्यक सुधार के निर्देश।

- सन्चालित कार्यो में तेजी लाने और कार्यो को जल्द पूरा करने के दिये आदेश।
सुरेश गुप्त ” ग्वालियरी”
विन्ध्यनगर / सिंगरौली – सोनप्रभात
नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आरपी सिंह पूरे दल बल के साथ फील्ड विजिट की वही हर मायनो में कड़ी निगरानी रखते हुए अधिकारियों को व्यवस्था हेतु उचित निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त सिंगरौली की मंशा जमीनी स्तर पर उतरकर कार्यो की निगरानी और प्रशासनिक सेवा को दुरुस्त करना है उसी कड़ी में सबसे पहले अन्नपूर्णा भोजनालय जाकर स्तिथियो का जायजा लिया और परिसर की साफ सफाई सहित सेनेटाइज नियमित करने की हिदायत दीं।
इसके बाद पूरी टीम के साथ ट्रांसपोर्ट नगर नौगढ़ जाकर जायजा लिया फिर नवानगर सामुदायिक भवन की ओर रुख कर वहां आवश्यक जानकारियां ली और कार्यो में बेहतरी लाने निर्देशित किया।इसके बाद मोरवा जोन में विजिट की जाकर उनके द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर मोरवा,बस स्टैंड मोरवा,प्रधानमंत्री आवास की चयनित भूमि का निरीक्षण सहित मोरवा में एमआरएफ सेंट्रर के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया और प्रत्येक विन्दुओ पर आवश्यक कार्यो को सम्पादित करने का आदेश दिया।
मोरवा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी उनके द्वारा निरीक्षण किया गया और सम्बन्धित अधिकारियों को बेहतरी हेतु निर्देशित किया गया और रिपोर्ट प्रस्तुत करके को कहा गया। आयुक्त के विजिट में मुख्य उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था,स्वच्छ सर्वेक्षण ,जल प्रदाय की स्तिथि,आवास योजना की स्तिथि इत्यादि प्रमुख रही। उक्त विजिट में निगम के अधिकारियों में कार्यपालन यंत्री वीबी उपाध्याय, उपयंत्री पी के सिंह, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय, सहायक अभियन्ता रत्नाकर गजभिये,आर पी शर्मा, सलिल सिंह और स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी,जितेंद्र सिंह,राजीव सिंह उपस्थित रहें।