दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सोनभद्र – सोनप्रभात – वेदव्यास सिंह मौर्य
सोनभद्र रायपुर पुलिस ने विगत शनिवार को हुए दलित महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बतादें कि बुल्लू यादव पुत्र बचाउ यादव निवासी सोनबरसा ने शनिवार दोपहर बाद गांव के ही एक दलित महिला को अकेली आंगन में पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। महिला की उम्र लगभग ६५ वर्ष है वहीं बुल्लू यादव की उम्र लगभग ३५ वर्ष है। महिला अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती है स्थिति ठीक नहीं है।
महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा नम्बर ८०/२०२१ धारा ३७६,४५२, एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को पुलिस ने सर ईगढ़ से गिरफ्तार कर लिया था। आज आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
पिछली खबर –
सोनभद्र – दलित महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म, पुलिस कार्रवाई में जुटी। –
सोनभद्र – दलित महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म, पुलिस कार्रवाई में जुटी।