gtag('config', 'UA-178504858-1'); पार्षद भारतेंदु ने घर घर जाकर बांटे तिरंगे झंडे। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

पार्षद भारतेंदु ने घर घर जाकर बांटे तिरंगे झंडे।

हर घर तिरंगा अभियान के लिए पार्षद द्वारा सार्थक पहल।

विंध्य नगर – सिंगरौली / सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात

केंद्र, राज्य, तथा नगर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के लिए अनेक समाज सेवी संस्थाएं, नगर प्रशासन, व्यापारिक संगठन, सुरक्षा विभाग, विद्यार्थी गण, राजनैतिक दलों, एवम एन जी ओ द्वारा प्रतिदिन पोस्टर एवम रैलियों द्वारा जागरण अभियान चलाया जा रहा है!! रहवासियों में भी तेरह अगस्त से पंद्रह अगस्त तक इस अमृत महोत्सव व आजादी पर्व पर अपने घरों की छत पर तिरंगा ध्वज लगाने एवम फहराने के लिए विशेष रुचि दिखाई पड़ रही है!!


वार्ड 31 के नव नियुक्त जन प्रिय पार्षद इंजीनियर भारतेंदु पांडेय ने इस योजना पर सार्थक पहल करते हुए अभियान को गति देने के लिए अपने वार्ड वासियों के घर घर जाकर तिरंगे झंडे का निशुल्क वितरण किया!! इसी क्रम में आज आपने इंद्र पुरी कॉलोनी के सैकड़ों घरों में पहुंच कर तिरंगे ध्वज बांटे!! पूछने पर पार्षद भारतेंदु ने बताया अभी तक दो हजार ध्वज बांटे जा चुके है,तथा अनवरत वितरण कार्य चल रहा है!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close