अज्ञात वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार तीन घायल।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/09/img-20220906-wa00518277138725634320029-780x405.jpg)
डाला / सोनभद्र – अनिल कुमार अग्रहरि / सोन प्रभात
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/09/img-20220906-wa0052320299509518464639-768x1024.jpg)
डाला सोनभद्र। थाना क्षेत्र के तेलगुडवा चौराहे पर अज्ञात वाहन के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अधिक चोटील युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे मोटरसाइकिल सवार गोरख उम्र 22 वर्ष पुत्र भीम सिंह व महेंद्र उम्र 23 वर्ष पुत्र रमेश तथा दीपक उम्र 25 वर्ष पुत्र सीताराम निवासी महुली दुद्धी तीनों युवक सलईबनवा से वापस जाते समय वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित तेलगुडवा चौराहा पार कर रहे थे उसी दौरान रेणुकूट की तरफ से चोपन की ओर जा रही कार से टकराकर गिरने के बाद तीनों मामूली रूप से घायल हो गए।घटना में जंहा एक युवक को अधिक चोट लगने की बात बताई गई वंही मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/09/img-20220906-wa00518277138725634320029-768x1024.jpg)