दुद्धी नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी कमलेश मोहन ने पहली बार भाजपा की पताका लहराई, वार्ड सदस्य के नतीजे।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/05/img-20230514-wa00014313564499987230345-780x405.jpg)
दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र। नगर पंचायत चुनाव के मतगणना के बाद मिले परिणाम में भाजपा के प्रत्याशी कमलेश मोहन भाजपा के ऐसे प्रत्याशी हैं जो पहली बार दुद्धी नगर पंचायत में भगवा का परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी कमलेश मोहन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कमल कुमार कानू को 1020 मतों से पराजित कर चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी कमलेश मोहन को 3316 मत मिले वही निकटतम प्रतिद्वंदी कमल कुमार कानू को 2296 मत मिले। नगर पंचायत दुद्धी इस बार भारतीय जनता पार्टी की नगर की सरकार बनी है। कई बार नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बार भाजपा को चुनाव में ऐतिहासिक और बड़ी सफलता मिली है। इस बार नगर के वार्ड में भी तमाम युवा नए चेहरे चुनकर नगर पंचायत पहुंचे हैं वहीं कई पुराने दिग्गज रहे भाजपा के सभासद इस बार मुंह को खानी पड़ी है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/05/img-20230514-wa00014313564499987230345-1024x768.jpg)
भारतीय जनता पार्टी ने नगर के आधे वार्ड इस बार सभासद चुनाव जीतकर मिनी सदन में पहुंचे हैं। वही आधे वार्ड में निर्दल प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराकर पहली बार नगर पंचायत में पहुंचे। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड संख्या 1 निरंजन गुप्त ने भाजपा से चुनाव जीते । वार्ड संख्या 2 से भाजपा प्रत्याशी रंजना देवी ने जीत दर्ज किया। वार्ड संख्या 3 से सरोजा देवी भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज किया है। वही राकेश कुमार आजाद निर्दल प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वार्ड संख्या 5 में निर्दल प्रत्याशी सोनू खान ने जीत दर्ज किया है। वार्ड संख्या 6 में भाजपा प्रत्याशी मोनू सिंह ने जीत दर्ज की है। वार्ड संख्या 7 मैं निर्दल प्रत्याशी शबनम ने जीत दर्ज की। कस्बे के वार्ड संख्या 8 में भाजपा प्रत्याशी धीरज कुमार जयसवाल ने दूसरी बार जीत दर्ज की है। वार्ड संख्या 9 में भाजपा प्रत्याशी का कानन बाला ने जीत दर्ज की है। वार्ड संख्या 10 में आमैश सिंह ने जीत दर्ज की है। वार्ड संख्या 11 मैं कई प्रत्याशियों को हराकर शाहिद में जीत दर्ज किया है। भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी के जीत के बाद नगर में विशाल जुलूस निकाला गया नगर में भ्रमण कर मंदिरों में दर्शन पूजन कर जनता जनार्दन से मिलते जुलते भ्रमण किया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/05/img-20230514-wa00034565943516799638819-1024x576.jpg)
नगर में भाजपा की पहली बार सरकार बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं मैं खुशी का ठिकाना ना रहा लोग खुशी के मारे एक दूसरे को मुंह मीठा कराया। और लोगों को मिठाईयां बांटी। जुलूस के दौरान पुलिस जुलूस के आगे पीछे भागती दौड़ती रही।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/05/img-20230514-wa00021470364695330355640-1024x768.jpg)