मुख्य समाचार
गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे चार लोगों का चालान।

सोनभद्र, सोनप्रभात, वेदव्यास सिंह मौर्य

सोनभद्र जिले के मांची थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दिनांक 28/6/2023 को मुकदमा अपराध संख्या 24/2023 धारा 3/1 उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में सम्बंधित अभियुक्त पीरमुहम्मद पुत्र निजामुद्दीन, अफरोज पुत्र पीरमुहम्मद, राजेश चेरो पुत्र शिवकुमार,रोवन उर्फ रामधनी पुत्र शनिचर चेरो निवासी पनौरा थाना मांची को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर,हेड कांस्टेबल राजेश सिंह,हेड कांस्टेबल अफरोज आलम,हेड कांस्टेबल मेहताब आलम, कांस्टेबल रामबृक्ष सामिल रहे।