14 किलो 450 ग्राम अवैध गाजे के साथ एक मोटर साइकिल बरामद।

सोनभद्र – वेदव्यास सिंह मौर्य – सोन प्रभात
सोनभद्र/ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश मे मादक पदार्थ के अपराध एव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एव क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण मे राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा रात्रि के दौरान मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के दो सक्रिय सदस्य (1)वकिल यादव पुत्र बन्धु यादव निवासी ग्राम चौधरना थाना अधौरा जिला कैमूर भभुआ, बिहार उम्र 19 वर्ष ,(2)नीरज जायसवाल पुत्र शिवचन्द जायसवाल निवासी ग्राम टिकरी थाना माण्डा जिला प्रयागराज उम्र 22 वर्ष को
- शाम तकरीबन 6 ,30 बजे रेलवे क्रासिंग पन्नूगंज मार्ग से करीब 100मीटर की दूरी पर गिरफ्तार किया।
- अभियुक्त वकील यादव उपरोक्त के कब्जे से 8 किलो 200 ग्राम व ग्राम नीरज जायसवाल उपरोक्त के कब्जे से 6 किलो 250 ग्राम अवैध गाजा।
-साथ मे एक मोटर साइकिल नम्बर UP64AM9381,हीरो डीलक्स बाइक के अनुमानित अन्तर्राज्यीय मूल्य 3,लाख रुपए बरामद किया गया।

-विधिक कार्रवाई की गई जिसमे थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मे मुकदमा सख्या ,576/2023धारा 8/20,NDPSACT का अभियोग पंजीकृत कराया गया
-गिऱफ्तार करने वाली टीम
(1)प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत थाना रॉबर्ट्सगंज
(2)उ0नि0धर्मेन्द कुमार यादव प्रभारी चौकी कांशीराम थान राबर्ट्सगंज
(3)हे0का0 प्रमोद सिंह कुशवाह, राघवेन्द्र सिंह, आरक्षी रमेश कुमार, आरक्षी विरेन्द्र कुमार