gtag('config', 'UA-178504858-1'); अंतःकरण की शुद्धि लोककल्याण एवं विश्व शांति के मंगलकामनाओं लिए पांच कुण्डीय यज्ञ का आयोजन। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

अंतःकरण की शुद्धि लोककल्याण एवं विश्व शांति के मंगलकामनाओं लिए पांच कुण्डीय यज्ञ का आयोजन।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत गायत्री प्रज्ञापीठ दुद्धी पर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञामंडल दुद्धी द्वारा परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी के सूक्ष्म संरक्षण में अंतःकरण की शुद्धता, लोक मंगल कल्याण की कामना, सुख- समृद्धि एवं विश्व शांति के लिए पांच कुण्डीय यज्ञ का भव्य आयोजन हुआ।

इस भव्य पाँच कुंडीय धार्मिक गायत्री यज्ञ आयोजन में दुद्धी नगरवासी, ग्रामवासियों नें सनातन आस्था के साथ यज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l देव मंच की आरती गायत्री तहसील प्रभारी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी व गायत्री परिवार प्रमुख हुलास यादव द्वारा कर व्यास पीठ पर शांतिकुंज हरिद्वार से संबंध जिला मुख्यालय से पधारे आचार्य प्रदीप कुमार, राम निहोर (ढोलक वादक,) गायक संतलाल शर्मा,गायत्री परिवार प्रमुख शिवशंकर कुशवाहा का चंदन – रोरी अक्षत का तिलक लगा पुष्प वर्षाकर व्यास पीठ का अतीथ्य सत्कार उपरांत मंगलाचरण से प्रारंभ पांच कुंडीय यज्ञ में गीत संगीत के बीच गायत्री मन्त्र,महामृत्युंजय मन्त्र, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, माता भगवती देवी शर्मा मंत्र, मां दुर्गा, गणेश भगवान आदि देवी देवताओं के मंत्र उच्चारण के बीच रोंरी, अक्षत, पुष्प, घी,धूप- दीप, हवन सामग्री,वस्त्र के सानिध्य में भव्य पाँच कुंडीय यज्ञ सम्पन्न हुआ l अपनी बारी की प्रतीक्षा में यज्ञ के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रहीं l यज्ञ आहुति उपरांत परिक्रमा कर मानों भक्तगणों का रोम रोम पुलकित हुआ।

भक्ति भाव से सराबोर धार्मिक यज्ञ के अनुष्ठान में गायत्री परिवार ब्लॉक प्रभारी पन्नालाल कुशवाहा, प्रज्ञामंडल अध्यक्ष जीवन राम चन्द्रवंशी, जिला ट्रस्टी गायत्री परिवार डॉक्टर हर्षवर्धन प्रजापति,महेशानंद सिंह,प्रज्ञा मंडल सदस्य डॉक्टर लवकुश प्रजापति,रामेश्वर राय,उमाशंकर प्रजापति, डॉ गौरव सिंह,प्रभाकर प्रजापति, मुन्नी लाल जायसवाल,भगवानदास, जगतनारायण यादव, शिवकुमार,विजय कुमार सहित प्रज्ञा मंडल नगवा, मीठीनिया, सागोबांध सहित नगर पंचायत अध्यक्ष दुद्धी कमलेश मोहन, वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी, देवेश मोहन,शिवशंकर प्रसाद एडवोकेट, संतोष कुमार जायसवाल एडवोकेट, संतोष कुमार जायसवाल तुलसी निकेतन, विंध्यवासिनी प्रसाद पूर्व लेम्पस सचिव, विष्णुकांत तिवारी एडवोकेट, सत्यव्रत प्रजापति, सहित सैकड़ो धर्मध्वजा के संवाहक मातृशक्ति आदि पाँच कुंडीय गायत्री यज्ञ के साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यज्ञ अनुष्ठान उपरांत साहित्य का निःशुल्क वितरण व महा भंडारे का प्रसाद भक्तगणों को ग्रहण कराया गया l धर्म की जयकारों के नारों से गूंजा दुद्धी नगर का कोना-कोना, कार्यक्रम में सम्मिलित होकर निढाल हुए नगरवासी , आयोजक मंडल का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close