2100 दीपों से जगमगायेगा पारदेश्वर महादेव मंदिर मुर्धवा रेनुकूट- संयोजक आशीष मिश्रा
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00041188797366769443736-780x405.jpg)
रेनुकूट/ मुर्धवा- संवाददाता/ यू.गुप्ता
“मेरा नगर मेरी अयोध्या” कार्यक्रम के क्रम में श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर मुर्धवा को अयोध्या मानकर पूरे मंदिर को 2100 दीपो, झालर बत्ती और फूलों से सजाकर किया जा रहा है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00041188797366769443736-1024x449.jpg)
इस मंदिर प्रांगण में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन पर श्री अयोध्या धाम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा और इस प्रसारण के पश्चात भजन, कीर्तन एवं श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड का आयोजन होना है। इसके पश्चात सुमधुराम राम रस प्रसाद अर्थात भंडारे का आयोजन किया गया है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00077863166811443053836-1024x449.jpg)
इस कार्यक्रम की जानकारी संयोजक आशीष मिश्रा ने दिया है और कहा कि आप सभी नगर वासियों से अनुरोध है कि इस पवित्र एवं पावन अवसर पर पधार कर इस धरा को राममय करते हुए हमारा और सभी लोगों का उत्साह वर्धन करें।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00051171543671418047743-1024x449.jpg)
संध्या काल में आप सभी अपनी श्रद्धा अनुसार मंदिर में दीपदान करके श्री रामचंद्र जी के नाम की दीपावली मनाएं।
आपको बताते चलें कि इस पूरे कार्यक्रम का संरक्षण समन्वय परिवार के द्वारा किया जा रहा है और इस कार्यक्रम के संयोजक आशीष मिश्रा (राहुल) जी हैं।