gtag('config', 'UA-178504858-1'); दुद्धी विधानसभा विधायक और सांसद रॉबर्ट्सगंज के उपस्थिति में होगा कार्यकर्ता सम्मान समारोह। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचारराजनैतिक खबरें

दुद्धी विधानसभा विधायक और सांसद रॉबर्ट्सगंज के उपस्थिति में होगा कार्यकर्ता सम्मान समारोह।

सोनभद्र / आशीष गुप्ता/ सोन प्रभात

सोनभद्र जिले के दुद्धी विधानसभा में 7 जुलाई, दिन – रविवार , समय -10 बजे से समाजवादी पार्टी के तरफ से इंडिया गठबंधन ‘कार्यकर्ता आभार बैठक तथा दुद्धी विधानसभा क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम’ सुनिश्चित है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रॉबर्ट्सगंज लोकसभा के सांसद मा. श्री छोटेलाल सिंह खरवार और दुद्धी विधानसभा विधायक विजय सिंह गोंड उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा की बात करे तो सर्वप्रथम दुद्धी विधानसभा सपा कार्यालय गोंडवाना भवन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और वरिष्ठ पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त कर दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के महत्त्वपूर्ण समस्याओं के समाधान करने पर चर्चा होना सुनिश्चित है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष सपा अवध नारायण यादव द्वारा दी गई।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close