बॉलीवुडमुख्य समाचार
बचपन का प्यार गाने से वायरल हुए सहदेव को लेकर बादशाह ने बनाई गाना, हुई आज रिलीज देखें।

- बचपन का प्यार गाने से वायरल हुए सहदेव को लेकर बादशाह ने बनाई गाना, हुई आज रिलीज देखें।
- 24 घण्टे में 16 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका यह गाना। Bachpan ka pyaar
सोनप्रभात – सोशल डेस्क
छत्तीसगढ राज्य के सुकमा के रहने वाले सहदेव दिरदो का एक वीडियो क्लिप खूब वायरल हुआ जिसमे वो “बचपन का प्यार” गाना गाते दिखे, जिसके बाद सोशल प्लेटफार्म पर रील्स और कई विडियोज की बाढ़ आ गई। इसके बाद बादशाह ने खुद सहदेव से बात कर उनके साथ एक गाना करने की बात कही और दिल्ली बुलाकर गाना भी गवाया।
आज बादशाह के यूट्यूब चैनल पर गाना रिलीज भी कर दिया गया जिसके कुछ मुख्य लाइंस को सहदेव ने आवाज दी और आस्था गिल, बादशाह, रिको अपनी टीम के साथ इस वीडियो को और शानदार बना रहें है। गाना रिलीज होते ही ट्रेंडिग पेज 1 पर बनी हुई है। अब तक यह गाना करीब 1 करोड़ 60 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है।
यहां देखें वीडियो –