भाजपा सोनभद्र जिलाध्यक्ष नंदलाल जी को बने जाने पर डाला कार्यकर्ताओं में हर्ष।

डाला / सोनभद्र – अनिल अग्रहरी / सोन प्रभात
डाला सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी को बनाये जाने पर भाजपा-युवामोर्चा कार्यकर्ताओ में हर्ष ब्याप्त है।भाजपा डाला मंडल के कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नन्दलाल को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश नेतृत्व को बधाई दी है।साथ ही कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी ब्यक्त किया।

भाजपा मंडल महामंत्री संदीप सिंह पटेल ने कहा कि संगठन का निर्णय ऐतिहासिक है।नन्दलाल जी छात्र जीवन से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,भारतीय जनता पार्टी,बनवासी कल्याण आश्रम आदि संगठनो में कई महत्वपूर्ण दायित्वो का बखूबी निर्वहन किया है।भाजपा ने ऐसे संगठनकर्ता,मृदुभाषी,सरल स्वभाव वाले कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर सोनभद्रवासियो का सम्मान बढ़ाया है।पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबलू, डाला ब्यापार मंडल अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता मुकेश जैन,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने हमेशा संगठन और कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाया है।ऐसे ब्यक्तित्व के धनी कार्यकर्ता से संगठन का और बिस्तार होगा।इस दौरान रामजी दूबे, संतोष कुमार त्रिपाठी,रिषु जायसवाल,जगदीश तिवारी,दाढ़ी बाबा,जीतेन्द्र ठाकूर,अमित कुमार,सभासद अवनीश देव पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।