gtag('config', 'UA-178504858-1'); राष्ट्रपिता गांधी की जयन्ती पर मातृशक्ति ने किया रक्तदान। - सोन प्रभात लाइव
आस-पासमुख्य समाचार

राष्ट्रपिता गांधी की जयन्ती पर मातृशक्ति ने किया रक्तदान।

  • अहिंसा परमो धर्म हमारे उन्नयन का सूत्र – अनामिका सिंह

विंध्य नगर / सिंगरौली / सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात

जिला महिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली एवम स्पंदन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया , रेड क्रास सोसाइटी ,एनटीपीसी विंध्याचल हॉस्पिटल विंध्यनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर 2 अक्टूबर को आयोजित किया गया।

गांधी जी की तस्वीर को माल्यार्पण पश्चात महिलाओं ने ब्लड डोनेट किया , और देश में अमनचैन की कामना की व बापू के सत्य अहिंसा तथा भाईचारा के पदचिन्हों में चलने का संदेश दिया, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृष्णा सिंह परिहार , ज़िला उपाध्यक्ष श्रीमती अनामिका सिंह बिसेन , प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कमेटी शशिकला पांडे ,जिला महिला सेवादल अध्यक्ष शालिनी श्रीवास्तव ,सुशीला द्विवेदी, एनएसयूई की रिचा सिंह एवं महिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली की दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close