6030 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब लदा ट्रक को दुद्धी पुलिस नें पकड़कर सीज किया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/02/img-20240201-wa00111305244252082844894-780x405.jpg)
दुद्धी – सोनभद्र / जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र
दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल के पर्वेक्षण में दिनांक 31 जनवरी 2024 दिन बुधवार को अवैध अंग्रेजी शराब मात्रा 6030 लीटर लदे ट्रक संख्या NL 02 AA 0396 चालक का नाम पता अज्ञात व वाहन स्वामी दीपक कुमार पुत्र रोहतास निवासी ए एम रोड़ मोकोकछूँघक मोकोचूंग के संदर्भ में स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 24/2024 धारा 63 / 72 आबकारी अधिनियम व धारा 419, 420 , 467,468,भारतीय दंड विधान व मुकदमा क्रम संख्या 02/23 धारा 2/7 एमवी एक्ट में ट्रक सीज किया |
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/02/img-20240201-wa00107958915419816149629-768x1024.jpg)
अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष दुद्धी नागेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक तेज बहादुर राय, उप निरीक्षक मिट्ठू प्रसाद हेड कांस्टेबल आशीष सिंह , कांस्टेबल अशोक कुमार टीम में मौजूद रहे |
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/02/img-20240201-wa00111305244252082844894-1024x768.jpg)