gtag('config', 'UA-178504858-1'); आज की तारीख: 24 सितंबर, इतिहास में क्यों खास है,जाने जरूर। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचारबच्चों का कॉलमशिक्षा

आज की तारीख: 24 सितंबर, इतिहास में क्यों खास है,जाने जरूर।

संकलन – एस०के०गुप्त “प्रखर” – सोनप्रभात 

24 सितम्बर को जन्म हुए लोग इतिहास के पन्नो से :-

  • 1856 – प्रताप नारायण मिश्र हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक।
  • 1861 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म हुआ था।
  • 1925 – औतार सिंग पैंटल, भारतीय, चिकित्साशास्त्र के प्रमुख वैज्ञानिक ।
  • 1940 – आरती साहा – भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक ।
  • 1950 – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ।
  • 1963 – पंकज पचौरी वरिष्‍ठ टेलीविज़न पत्रकार।
  • 1971 – लिम्बा राम – भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में सफलता के झंडे फ़हराया ।

24 सितम्बर को दुनिया से अलविदा किये लोग :-

  • 1859 – नाना साहब सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब में निधन हुआ था।
  • 2006 – पद्मिनी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना। महान रोशनी के नाम से मशहूर थी।

विश्व इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं  :-

  • 1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने नई दुनिया की खोज के लिए दूसरा अभियान शुरू किया था।
  • 1688 – फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को मद्रास, बम्बई औऱ कलकत्ता
    में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
  • 1742 – बोस्टन का फैन्यूविल हॉल जनता के लिए खोला गया।
  • 1788 – ‘थियेटर वार’ तब शुरू हुई, जब डेनमार्क-नॉर्वे की सेना स्वीडन पर हमला किया था।
  • 1789 – अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया था।
  • 1805 – फ़्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी।
  • 1829 – रूस और ऑटटोमन साम्राज्य के बीच एड्रियानोपल की शांति सन्धि हुई थी।
  • 1852 – फ्रांसीसी इंजीनियर ने हाइड्रोजन से भरे वायुयान से उड़ान भरी थी।
  • 1853 – लंदन में पहले प्रांतीय दैनिक समाचार पत्र ‘नार्दर्न डेली टाइम्स’ का प्रकाशन हुआ था।
  • 1895 – साइकिल से दुनिया घूमने वाली एनी लॉनडॉनडेरी विश्व की पहली महिला बनीं थी।
  • 1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में अछूतों के अधिकारों के लिए पूना पैक्‍ट पर हस्‍ताक्षर हुए थे।
  • 1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी थी।
  • 1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना हुई थी।
  • 1960 – अमेरिका ने विश्व का पहला नाभिकीय शक्ति से चालित विमानवाहक पोत यूएसएस इंटरप्राइज (सीवीएन-65) लॉन्च किया गया था।
  • 1965 – यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच हुआ समझौता था।
  • 1968 – दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुअा था।
  • 1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया था।
  • 1974 – अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की थी।
  • 1978 – पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1979 – घाना ने संविधान अपनाया था।
  • 1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया था।
  • 1996 – व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।
  • 2003 – फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया था।
  • 2005 – आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया था।
  • 2007 – म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे थे।
  • 2008 – चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया था।
  • 2008 -कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की थी।
  • 2008 – मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की थी।
  • 2009 – देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला था।
  • 2012 – चीन में जापान से संबंधित किताबें पर रोक लगी थी।
  • 2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत हुए।
  • 2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था।
  • 2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2017-18 प्रदान किए।
  • 2019 – नई दिल्ली में 24 से 28 सितम्बर के बीच भारत जल सप्ताह 2019 का आयोजन प्रारम्भ हुआ ।
  • 2019 – भारतीय वायुसेना का मिग-21 प्रशिक्षण विमान मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close