” विधिक साक्षरता एवं मिशन नारी शक्ति ” योजना के अनुक्रम में बैठक कर की चर्चा।

- ” विधिक साक्षरता एवं मिशन नारी शक्ति ” विषय पर सहायक अभियोजन अधिकारी श्री विपिन कुमार द्वारा पास्को एक्ट व महिला घरेलू हिंसा आदि विधायी शक्तियां के बारे में विस्तार से चर्चा की ।
दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात
दुद्धी सोनभद्र भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी, सोनभद्र में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय सहायक अभियोजन अधिकारी विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर आज दिनांक 28 फ़रवरी 2021को शिविर के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
संचालन कर रहीं कार्यक्रम अधिकारी आरजू सिंह ने प्राचार्य जी का औपचारिक स्वागत किया साथ ही उन्होंने सभी लोगों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बधाई दिया। प्राचार्य जी ने नोबेल पुरस्कार विजेता सर सी.वी.रमन को श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विज्ञान की महत्ता पर विचार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवियों को लाभान्वित किया।
आज के मुख्य वक्ता श्री विपिन कुमार,सहायक अभियोजन अधिकारी ने ” विधिक साक्षरता एवं मिशन शक्ति ” विषय पर विचार व्यक्त करते हुए बताया कि बहुत सारे कानून विधायिका द्वारा बनाए गए हैं, जिसमें महिलाओं के अधिकार को संरक्षित किया गया है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना बहुत जरूरी है।बिना शिक्षा के वह सशक्त नहीं हो सकती। इसी अनुक्रम में उन्होंने भारतीय दण्ड संहिता, पाक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम में प्रदत्त महिलाओं से संबन्धित कानून पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा महिला हेल्प लाइन 1090 तथा एफ आई आर के बारे में भी विस्तार से चर्चा किया। मिशन शक्ति के आलोक में उन्होंने स्वयंसेवियों का ज्ञानवर्धन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ विवेकानंद ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
द्वितीय पाली में दोनों इकाई के स्वयंसेवी ग्राम सभा मल्देवा में जाकर स्वच्छता, साक्षरता, दहेज प्रथा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित स्लोगन को दीवारों पर लिखकर लोगों को जाग्रत किया।इस अवसर पर श्री मृत्युंजय यादव, श्री संतोष कुमार सिंह, मु. शहबाज खां और स्वयंसेवी उपस्थित रहे।उक्त आशय की जानकारी मीडिया विभाग की आरजू सिंह ने दिया।