सेवानिवृत्त संग्रह अमीन एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह के पिता वंशराज सिंह का उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मृत्यु

जितेंद्र चंद्रवंशी -दुद्धी,सोनभद्र(सोनप्रभात)
- 👉सुख दुःख का सबका साथ छोड़कर यह नश्वर शरीर पंचतत्व में कनहर,ठेमा नदी के संगम तट पर कल विलीन होगा
दुद्धी,सोनभद्र- खंड विकास दुद्धी के ग्राम पंचायत धंनौरा निवासी सौम्य,मृदुभाषी, हसमुख मिजाज, सेवानिवृत्त संग्रह अमीन स्वर्गीय वंशराज सिंह का आज लगभग 74 वर्ष की उम्र में दोपहर 3:00 बजे जिला चिकित्सालय रावर्टसगंज में उपचार के दौरान अज्ञात बीमारी से निधन हो गया।
नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा मनोज सिंह उर्फ बबलू को पितृ शोक की खबर मिलते ही शोकाकुल कार्यकर्ता एवं परिजन में शोक छा गया।आज रात्रि एंबुलेंस से पार्थिव शव उनके पैतृक गांव धनौरा जैसे ही पहुंचा घर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था।दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक नितिन जी, भारतीय जनता पार्टी के मनोज कुमार मिश्रा, राजन चौधरी, रामेश्वर प्रसाद राय, अंजनी कुमार जयसवाल, सुरेंद्र कुमार सिंह,भोलू जायसवाल, संगम कुमार, सहित स्वतंत्र पत्रकार समिति के संरक्षक उपेंद्र तिवारी, अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, एवं मेजर ध्यानचंद एकेडमी के सचिव शिवशंकर गुप्ता एडवोकेट, बलवंत सिंह एडवोकेट, अंजनी सिंह एडवोकेट, संतोष सिंह आदि सैकड़ों ग्रामवासी विपत्ति में दुःख के समय मौजूद रहे।
सुख दुःख का साथ छोड़कर यह नश्वर शरीर सदा के लिए पंचतत्व में विलीन कनहर,ठेमा नदी के संगम तट पर कल होगा।
सोन प्रभात न्यूज़ दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।