खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, दंपती और मासूम समेत चार लोग झुलसे

सोनभद्र :रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव में सोमवार की सुबह सिलेंडर लिकेज होने से लगी आग से चार लोग झुलस गए। सिलेंडर पर खाना बनाते समय आग लग गई थी। रायपुर थाना क्षेत्र के वनबहुआर गांव निवासी 30 वर्षीय धर्मावती पत्नी अखिलेश सोमवार की सुबह अपने घर में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय सिलेंडर अचानक लिकेज हो गया,जिससे आग लग गई। इससे खाना बना रही धर्मावती तथा पास में बैठी उनकी दो वर्षीय पुत्री अन्नू,रिश्तेदारी में आई 40 वर्षीय रामदुलारी भी आग की चपेट में आ गए। आग की चपेट में आने पर सभी चीखने चिल्लाने लगे।शोर सुनकर उनका पति 35 वर्षीय अखिलेश भी मौके पर पहुंच गया। झुलस रहे लोगों को बचाने में वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया।

वहीं आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया तथा झुलसे सभी लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वैनी में भर्ती कराया गया। वैनी अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से झुलसे धर्मावती, अन्नू और रामदुलारी को जिला अस्पताल केलिए रेफर कर दिया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On