Sonbhadra News : ससुराल आए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला शव, छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था

Sonbhadra News : Sonprabhat News

सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलडोमरी गांव में एक युवक का शव नए मकान में फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के सागर जिले निवासी 25 वर्षीय नन्हू अहिरवार पुत्र बरेलाल के रूप में हुई है, जो अपने ससुराल में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नन्हू अहिरवार अपनी पत्नी पूजा की चचेरी बहन के बच्चे की छठी समारोह में शामिल होने के लिए कुलडोमरी गांव के बिरनबहरा स्थित ससुराल आया हुआ था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह अपने घर वापस लौटने की तैयारी में था, लेकिन वाहन की व्यवस्था न हो पाने के कारण उसने अगले दिन जाने का निर्णय लिया।

इसी दौरान देर शाम वह गांव में टहलने के लिए निकला था। रात में जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन नए निर्माणाधीन मकान तक पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि नन्हू गाय बांधने वाली रस्सी के सहारे छत की बल्ली से लटका हुआ था। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि, परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव को कब्जे में लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On