(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र) सोनभद्र। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रतिनिधि मंडल ने आज खैराही व किरवानी गांव में जाकर मिट्टी का टीला ढहने से मृतकों के परिवारजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक श्रध्दांजलि व्यक्त की। एआईपीएफ के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका और मजदूर किसान मंच के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड ने प्रशासन से मांग की कि रनटोला, खैराही, किरवानी समेत जिन गांवों में सफेद मिट्टी का टीला है वहां वन विभाग विशेषकर त्योहार में लगातार निगरानी करे और मृतकों के परिवार जनों व घायलों को समुचित मुआवजा दिया जाए। एआईपीएफ नेताओं ने परिवार जनों को संतावना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम हर समय साथ खड़ा रहेंगे।
Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















