June 24, 2025 10:54 AM

Menu

उमेश कुमार बनाये गये भारतीय मीडिया फाउंडेशन सोनभद्र यूथविंग के बभनी ब्लाक अध्यक्ष।

सोनभद्र – सोनप्रभात

लखनऊ–भारतीय मीडिया फाउंडेशन लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ख्वाजा खान ने बताया कि राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं प्रदेश कोर कमेटी के दिशा निर्देशानुसार आदरणीय राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य , राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र कुमार पांडेय  के दिशा निर्देशन में लगातार संगठन को गतिशीलता प्रदान की जा रही है।

इसी कड़ी में सोनभद्र जिले में भारतीय मीडिया फाउंडेशन यूथविंग ब्लाक बभनी के ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर दैनिक तरुण मित्र के ऊर्जावान युवा पत्रकार उमेश कुमार को नियुक्त किया गया हैं। सोनभद्र जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि जल्द ही जिले की कार्यकारिणी पूर्ण करके जिले में एक पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।सोनप्रभात के लिए उमेश कुमार ने कोरोना काल मे लगातार समाजसेवी लेख लिखे, सोनप्रभात इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On