June 24, 2025 8:21 AM

Menu

ज्ञापन देने पहुंचे किसानों को रायपुर पुलिस ने भगाया, एक गिरफ्तार।

सोनभद्र – सोनप्रभात

वेदव्यास सिंह मौर्य – 

विकास खण्ड नगवां में पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज वैनी हाटशाखा पर अशोक जायसवाल द्वारा हाईबिड धान की खरीद बंद हो ने और एम.आई. के क्रिया कलापों से क्षुब्द होकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को रायपुर पुलिस ने भगा दिया।

बिदित हो कि पुर्व में जिन कृषकों का धान खरीद का नम्बर था उन कृषकों का धान न खरीद कर बिना नम्बर आए कुछ प्रभाव शाली कृषकों का धान खरीदने से नम्बर वाले प्रदर्शन कर एम.आई. को ज्ञापन देने गए थे जिसे लेने से एम.आई.ने इंकार कर दिया था।इसी बीच हाईब्रिड धान की खरीद बन्द कर दी गई।जबकि असिंचित क्षेत्र होने के कारण यहां के किसान हाईब्रिड धान की खेती अधिक किए हैं।बात यहीं पर खत्म नहीं हुई. बैक डेट मे प्रभाव शाली कृषकों का धान अटैच मीलरों के यहां एम.आई.द्वारा भेज कर खरीद होने लगी।इससे छोटे किसान का धान नहीं खरीदा गया।

आक्रोशित कृषक आज वैनी हाटशाखा पर ज्ञापन देकर अपने धान को जलाने का निर्णय लिया गया था।इसी बीच रायपुर पुलिस पहुंच कर कृषक अशोक जायसवाल को गिरफ्तार कर थाना रायपुर ले आई।अशोक जायसवाल सहित कई लोगों पर 151/107.116 की कार्यवाही कर रही है। जबकि पूरे खरीद प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच हो जाय तो एम. आई.की भूमिका का पर्दाफाश हो जाएगा।अधिकांश छोटे किसानों का धान नम्बर के बाद भी नहीं खरीदा गया और बिना नम्बर वालों का कैसे खरीदा गया।इस कार्रवाई से किसानों मे आक्रोश देखा जा रहा है।कभी भी कृषक बड़े आंदोलन कर सकते हैं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On