June 24, 2025 6:35 PM

Menu

विधायक ने चार गांवो में किया 1000 मच्छरदानी वितरण, रनदह में आदिवासी नृत्य का आयोजन।

बभनी – सोनप्रभात- संवाददाता – उमेश कुमार, बभनी सोनभद्र –

बभनी। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने बभनी ब्लाक के कईं गांवो में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों में मच्छरदानी का वितरण किया।

जिसमे विधायक ने चौपाल लगाकर चैनपुर ,आसनडीह ,रनदह ,मचबन्धवा सहित आधे दर्जन ग्राम पंचायतो में कुल एक हजार ग्रामीणों में मच्छरदानी वितरण किया और लोगो को उपयोग करने की जानकारी दी गयी।
वही ग्राम पंचायत रनदह के ग्राम प्रधान संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आदिवासी नृत्य कर्मा का आयोजन हेतु पूरे जोर शोर से तैयारी किया गया था जिसके साथ विधायक के आगमन पर नृत्य प्रस्तुति किया गया जिसे देखकर दुद्धी विधायक ने आदिवासी नृत्य कलाकारो को खूब सराहा और खुशी जाहिर किया जिसके साथ वहां चल रहे वालीबॉल प्रतियोगिता का भी आनंद उठाया गया।


इसके बाद युवाओं के खेल की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु विधायक ने युवाओं के आग्रह पर चैनपुर में युवाओ के बीच जाकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया।


इस दौरान विधायक हरिराम चेरो, मानसिह गोड़, अपना दल के विधानसभा दुद्धी उपाध्यक्ष अर्जून कुमार गुप्ता,रनदह ग्राम प्रधान संजय कुमार गुप्ता, संजय कुमार, सहित अन्य कई गांवों के ग्राम प्रधान व सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On