October 18, 2024 12:21 PM

Menu

Sonbhadra crime:महिला ने पांच बार लगाई फांसी, छठवीं बार मिली मौत, परिजनो में मचा कोहराम

मुकेश पाल क्राइम रिपोर्टर


सोनभद्र: बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में बुधवार की शाम लगभग तीन बजे एक महिला ने घर के अंदर साड़ी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के दो लड़के हैं। इसके पहले भी मृतका पांच बार फांसी लगाने का प्रयास कर चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। गांव निवासिनी कविता (28 वर्ष) पत्नी रामनरायन बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने घर के अंदर बड़ेर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक मृतका का पति घर के अंदर सो रहा था। दोनों बच्चे घर में खेल रहे थे। इसी बीच मौका पा कर कविता ने अपने गले में साड़ी का फंदा डालकर घर के अंदर बड़ेर के सहारे लटक गई। जैसे ही वह लटकी उसकी ननद पिंकी ने देख लिया और वह शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर घर के लोग दौड़े और उसका फंदा काट दिए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों के मुताबिक कविता इसके पूर्व भी पांच बार फांसी लगाने का प्रयास कर चुकी थी लेकिन घर वालों ने उसे बचा लेते थे। वह फांसी क्यों लगाना चाहती थी और क्यों लगाई इसका पता नहीं चल पाया। मृतका के दो लड़के एक पांच का
तथा दूसरा तीन वर्ष का है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे  की कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On