March 15, 2025 5:24 AM

Menu

दुद्धी सेल्फी पॉइंट के पास गाय तालाब में गिरी, नगर पंचायत दुद्धी के पहल पर बचाया।                                                                    

  • बुधवार की रात्रि को सरोवर में गिरने के उपरांत स्थानीय जाबाज युवाओं की मदद से सुरक्षित निकाला गया।

                                     –                                            दुद्धी / सोनभद्र – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी/  सोन प्रभात                                                                                     

दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 2 सेल्फी प्वाइंट I LOVE DUDDHI जो कमल के फूल से सुसज्जित सरोवर इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है में देर रात्रि को गौ माता सेल्फी प्वाइंट के पास सरोवर में कमल के फूल से आच्छादित हरा चारा समझ कर जैसे ही नजदीक पहुंची ही थी की गहरे पानी में समा गई मौके पर मौजूद अचानक से लोगों ने गाय को उक्त सरोवर में देखा और तत्काल इसकी सूचना नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन को दी । नगर पंचायत कर्मचारी उमेश अग्रहरि , सफाई नायक जितेंद्र कुमार सहित स्थानीय युवाओं की दर्जनों टोली ने गहरे तालाब में जाबाजी के साथ उतरकर भारी गाय को कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से बाहर निकाला, निकाले जाने के प्रयास के दौरान बार-बार गाय उक्त तालाब में ही चली जा रही थी जैसे मानो गर्मी की तपिश से निकलना ही नहीं चाह रहीं हों। भला हो नगर पंचायत कर्मी एवं स्थानीय जांबाज युवाओं का जो गहरी तालाब में उतरकर रस्सी के सहारे सुरक्षित गौ माता को बाहर निकाला।

उक्त ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंच जाने तक नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन , प्रतिनिधि देवेश मोहन , नगर पंचायत स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी , सभासद धीरज कुमार जायसवाल सहित स्थानीय निवासी मौके पर मौजूद रहें । इन दिनों लावारिस पशु नगर पंचायत एवं आम आदमियों का जीना दुश्वार कर रखा है गत दिनों पूर्व अज्ञात वाहनों की चपेट में कई पशुओं को जान भी गवानी पड़ी है और नगर पंचायत से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कई बार चेतावनी दिया है परंतु प्रसिद्ध स्वामी सुधारने का नाम नहीं ले रहे जिससे आए दिन हादसा हो रहा है । जनहित में पशु स्वामी छोटा पशुओं को ना छोड़े अन्यथा बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On