पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

(संवाददाता –संजय सिंह) चुर्क चौकी अंतर्गत चुर्क नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में पुरानी रंजिश को लेकर कल रात में दो पक्षों में मारपीट हो गई दोनों पक्ष से लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए घायलों में माया पासवान तथा उनकी पत्नी तथा दूसरे पक्ष से कुंदन पासवान रिमझिम पासवान तथा कंचन पासवान सहित कई लोग घायल हो गए मारपीट की सूचना मिलते ही चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव मैं फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा तथा झगड़ा कर रहे दोनों पक्ष से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है

रंजिश वश हुए झगड़े में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक पक्ष से राजकुमार, प्रवीण पासवान, तथा दूसरे पक्ष से विवेक पासवान, प्रमोद कुमार, विष्णु बहादुर तथा लकी को धारा 151 के तहत चालान कर न्यायालय भेजा गया है

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On