Sonbhadra:छत पर रेलिंग पर बैठकर पढ़ रही छात्रा का बिगड़ा सन्तुलन, गिरने से मौत

सोनभद्र: सदर कोतवाली क्षेत्र के हर्ष नगर की जिला पंचायत गली में छत पर बैठकर पढ़ रही हाईस्कूल की छात्रा शनिवार को अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई।दूसरे मंजिल से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। रविवार की सुबह नौ बजे के करीब इलाज के दौरान मौत हो गई। मूल रूप से पन्नूगंज क्षेत्र के अरुणिमा छात्रा थी।शनिवार को वह दूसरी मंजिल के छत की मुंडेर पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ी। अवकाश का दिन होने के कारण बड़े पिता डीपी सिंह पनिकप कला गांव के रहने वाले वीरेश सिंह की दो बेटियां हैं। छोटी बेटी अरूणिमा (15) हाईस्कूल की घर में थे। जैसे ही उन्हें कुछ गिरने की आवाज सुनाई पड़ी। भागते हुए परिसर में पहुंचे। देखा कि उनकी भतीजी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। तत्काल उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।रात में हालत में कुछ सुधार की स्थिति देखने को मिली, लेकिन रविवार की सुबह अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और सुबह नौ बजे के करीब मौत हो गई। परिजनों की आपसी सहमति के आधार पर वाराणसी में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On