घोरावल पुलिस को सफलता,10.290 किलो गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र:घोरावल पुलिस ने शिल्पी मार्ग पर पड़वनिया मोड़ से लगभग आधा किलोमीटर भीतर से दो आरोपियो को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान कुल 10 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर मे चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई। बताया कि घोरावल शिल्पी मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया था। पड़वनिया मोड़ के पास चेकिंग मे विकास उर्फ रीशु यादव पुत्र जोगेन्द्र यादव निवासी ग्राम सतौहा नकवई, थाना घोरावल तथा जिआउलद्दीन पुत्र अहमद अली निवासी खुटहनिया थाना करमा के पास से कुल मिलाकर 10.290 किलो गांजा बरामद किया गया। दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाया गया। उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर चालान किया गया। बताया कि विकास उर्फ रीशु यादव के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, गोवध अधिनियम व पशुक्रूरता निवारण अधिनियम, गैंगस्टर अधिनियम के तहत पूर्व मे पांच मुकदमे रॉवर्ट्सगंज व अन्य थाना मे मिलाकर दर्ज हैं। इसी तरह से जिआउलद्दीन के विरुद्ध भी गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता निवारण अधिनियम, गैगेस्टर समेत छह मुकदमे दर्ज है। इन दोनों आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, उप निरीक्षक रामज्ञान यादव, हेड कांस्टेबल आशुतोष राय, महताब खान, संजय यादव रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On