म्योरपुर : भुक्कू पहरी के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर, दो घायल — एक की हालत गंभीर.

Myorpur – Sonbhadra / Sonprabhat News 

म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटोला स्थित भुक्कू पहरी के पास शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बभनी निवासी एक बाइक सवार तेज गति से लीलासी की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे लीलासी के एक व्यवसाई बाइक सवार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खुद को बचाने के प्रयास में एक बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

दोनों बाइकों की क्षतिग्रस्त हालत को देखकर टक्कर की तीव्रता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे में बभनी निवासी बाइक सवार को अधिक गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरा भी घायल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों का इलाज चल रहा था।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On