(जितेंद्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ) सोनभद्र:दुद्धी सोनभद्र नवनिर्वाचित दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एडवोकेट का भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष व दुद्धी बार के सदस्य नंदलाल गुप्ता ने अध्यक्ष का अंगवस्त्रम कर सम्मान डी सी एफ कालोनी नीज आवास पर किया। आगामी शपथ ग्रहण समारोह के लिए संदर्भ में जिला अध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त किया ।
जिलाध्यक्ष के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मनोज कुमार अधिवक्ता प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष प्रेम चंद्र यादव एडवोकेट,जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट व भाजपा जिलामंत्री दिलीप पांडे एडवोकेट, आशीष जायसवाल एडवोकेट उपस्थित रहें। जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने जीत की बधाई दी और बार एसोसिएशन के उतरोत्तर विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















